Archive Notice: This article was originally published on 29 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अगर आपका बैंक अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में है और आपने अभी तक केवाईसी नहीं कराया है तो आपका अकाउंट 30 नवंबर के बाद बंद कर दिया जाएगा। जिन लोगों ने केवाईसी नहीं कराया है 30 नवंबर के बाद उनका सेविंग अकाउंट फ्रीज कर दिया जाएगा।

क्यों जरूरी है केवाईसी?

केवाईसी एक जरूरी बैंकिंग प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत बैंक अपने ग्राहक की पहचान और पते की पुष्टि करते हैं। केवाईसी करने का मुख्य उद्देश्य धोखाधड़ी मनी लॉन्ड्रिंग को रोकना है और सेविंग अकाउंट को सुरक्षित बनाना है। बैंकों के द्वारा समय-समय पर केवाईसी करने के लिए कहा जाता है।

पंजाब नेशनल बैंक ने उन सभी ग्राहकों को विशेष रूप से चेतावनी दी है जिन्होंने अभी तक केवाईसी नहीं किया है। 30 नवंबर 2025 तक अगर आपके ईसी नहीं करते हैं तो खाते को नॉन ऑपरेटिव कैटेगरी में डाल दिया जाएगा इसका मतलब यह है कि आपके खाते में लाखों करोड़ों रुपए पड़ा हो लेकिन ना तो आप पैसा निकाल पाएंगे ना ही कोई भुगतान कर पाएंगे ना ही अपने बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

कल संडे है इसलिए अगर आप चाहे तो आज ही अपने बैंक अकाउंट में जाकर जल्द से जल्द केवाईसी कर सकते हैं। आप चाहे तो संडे के दिन पीएनबी वन मोबाइल ऐप से भी अपना केवाईसी का काम पूरा कर सकते हैं इसमें आपको बैंक बंदी का कोई असर नहीं पड़ेगा। आप चाहे तो ईमेल या पोस्ट के द्वारा भी बैंक ब्रांच में अपना अनुरोध भेज सकते हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...