Archive Notice: This article was originally published on 31 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

New banking rules: कल 1 फरवरी से कई नियमों में बदलाव देखने को मिलेगा। एसबीआई एचडीएफसी बैंक आईसीआईसीआई पीएनबी बैंकों के नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। इन बदलाव का सीधा असर आम ग्राहकों पर पड़ने वाला है। तो यह जानते हैं किन नियमों में होगा बदलाव।

 

SBI: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया यानी कि एसबीआई भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। 15 फरवरी से एसबीआई के कुछ नियम बदलने वाले हैं। IMPS के नियमों में 1 फरवरी से बदलाव होगा। अब पैसा भेजने के लिए पैसे देने होंगे।

 

ICICI BANK 

 

 1 फरवरी 2026 से आइसीआइसीआइ बैंक के क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला BOOK MY SHOW का फ्री मूवी टिकट बेनिफिट बंद होने वाला है। बस यही रिवॉर्ड खत्म होगा बाकी सब रिवॉर्ड मिलते रहेंगे।

 

HDFC BANK 

 

 एचडीएफसी बैंक ने अपने प्रीमियम  Infinia Mental Credit Card के लिए रीवार्ड प्वाइंट रिडेंप्शन का नियम बदला है। 1 फरवरी 2026 से ग्राहक 1 महीने में ज्यादातर पांच बार ही रीवार्ड प्वाइंट रिडीम कर पाएगा।

 

PNB BANK 

 पीएनबी के ग्राहक के लिए भी जरूरी खबर सामने आ रही है। 2 फरवरी तक हर हाल में आपको अपना केवाईसी अपडेट करना होगा वरना आपके खाते से लेनदेन की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...