Archive Notice: This article was originally published on 3 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

IRCTC Kamakhya tour package: आईआरसीटीसी के द्वारा अक्सर सस्ते टूर पैकेज लॉन्च किया जाता है जिसकी मदद से कम खर्चे में कई जगह की यात्रा करने का मौका मिलता है। आईआरसीटीसी के द्वारा मां कामाख्या के दर्शन के लिए भी एक की पार्टी और संस्था टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। इस टूर पैकेज की मदद से आप मां कामाख्या की दिव्य दर्शन कर सकते हैं।

 

आईआरसीटीसी ने लांच किया है मां कामाख्या के दर्शन के लिए टूर पैकेज 

 

 मां कामाख्या का मंदिर देश के मुख्य शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। असम के गुवाहाटी में स्थित यह मंदिर तांत्रिक परंपरा और शक्ति उपासना का एक केंद्र माना जाता है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं।

 

बढ़ती मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी ने मां कामाख्या के दिव्य दर्शन के लिए टूर पैकेज लॉन्च किया। इस पैकेज में रहने खाने का खर्च सब कुछ आईआरसीटीसी के द्वारा उठाया जाएगा।

 

 मिलेगी यह सुविधाए 

 

यह टूर पैकेज एक रात और दो दिन का है। यात्रा की शुरुआत गुवाहाटी से होती है। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को कब या बस से सुरक्षित ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जाएगी इसके अलावा होटल में रुकने और ते भोजन की व्यवस्था आईआरसीटीसी के द्वारा की जाएगी। स्टोर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल है। यात्रा के दौरान अगर किसी आपातसुविधाओं की जरूरत पड़ती है तो इसकी व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगा।

 

आप अगर इस टूर पैकेज के अंतर्गत दर्शन करना चाहते हैं तो ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति अकेले दर्शन करता है तो उसे 12950 खर्च करने होंगे। अगर दो या तीन लोगों के साथ कोई यात्रा करता है तो प्रति व्यक्ति के हिसाब से ₹7000 खर्च करने होंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...