Archive Notice: This article was originally published on 6 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

तमिलनाडु में चार दिन बैंक बंद

पोंगल उत्सव की वजह से तमिलनाडु में 15 से 18 जनवरी के बीच लगातार चार दिन बैंक में छुट्टी रहेगी। 15 जनवरी को थाई पोंगल के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक छुट्टी रहेगी वहीं 16 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस मनाया जाएगा, जो राज्य का एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक अवकाश है।

17 जनवरी को उझावर थिरुनाल के वजह से बैंकिंग बंद होंगे, 18 जनवरी को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे तमिलनाडु में चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

मकर संक्रांति और उससे जुड़े त्योहारों के वजह से भी कई राज्यों में बैंकों में छुट्टियां रहने वाली है। 14 जनवरी के दिन गुजरात उड़ीसा अरुणाचल प्रदेश असम में मकर संक्रांति और बिहू के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।

15 जनवरी को तमिलनाडु के अलावा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और सिक्किम में उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल और माघे संक्रांति के कारण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। ये सभी क्षेत्रीय अवकाश हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...