Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी क्या है?
एलआईसी के इस शानदार स्कीम का नाम जीवन आनंद पॉलिसी है जिसमें रोजाना ₹200 जमा करके अपनी भविष्य के लिए 20 लाख रुपए का फंड तैयार किया जा सकता है। आप अगर अपनी भविष्य के लिए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो एलआईसी के जीवन आनंद पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं। इसमें कम से कम ₹100000 का सम एश्योर्ड होता है वही अधिकतम कोई भी लिमिट नहीं होती है।
कैसे बनेगा बड़ा फंड
इस स्कीम में उम्र और समय सीमा मायने नहीं रखती। आप अगर 20 साल के हैं और आपको 20 लाख रुपए का फंड तैयार करना है तो आपको इस स्कीम में 30 साल तक हर महीने 5922 रुपए निवेश करना होगा। रोजाना का प्रीमियम 197 रुपए तक आएगा।
यह टर्म मैच्योरिटी प्लान है। आप जितने साल तक के लिए इस प्लान को लेना चाहते हैं आपको इतने साल तक प्रीमियम देना होगा। अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को इसका पैसा मिल जाएगा। 18 से 50 साल तक का कोई भी व्यक्ति इस स्कीम में निवेश कर सकता है।
