Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Life Insurance policy के द्वारा बताया गया है कि इन दोनों योजनाओं को non participating और non linked कैटेगरी में रखा गया है यानी कि इनका मार्केट या बोनस से कोई भी लेना देना नहीं होगा।
LIC jan Suraksha plan एक लो कॉस्ट माइक्रो इंश्योरेंस पॉलिसी है जो खास तौर पर मिडिल क्लास वालों के लिए और महिलाओं के लिए लांच किया गया है जो की non linked category का हिस्सा है यानी कि इसका रिटर्न मार्केट से जुड़ा हुआ नहीं होगा और यह खासकर उन लोगों के लिए है जो कम प्रीमियम में अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहते हैं। इसको गांव के छोटे लोग भी खरीद सकते हैं। इस पर प्रीमियम के साथ जीवन बीमा कवर भी मिलता है।
LIC Bima Lakshmi
दूसरी योजना एलआईसी बीमा लक्ष्मी योजना है। ऐसी स्कीम में ग्राहकों को जीवन बीमा के साथ-साथ बचत का लाभ भी मिलता है। यह स्कीम एक non linked individual life saving plan है। इसका मतलब हुआ कि इसका बोनस मार्केट पर निर्भर नहीं होगा और निवेशक तय नियमों के अनुसार रिटर्न प्राप्त कर पाएंगे।
इन दोनों पॉलिसी को उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो कि कम खर्चे में पॉलिसी लेना चाहते हैं और अपने परिवार के सुरक्षा का ध्यान रखना चाहते हैं।
