Archive Notice: This article was originally published on 24 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

8th Pay Comission: 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियां,भारतीय रिजर्व बैंक और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी सामने आई है।

 

लंबे समय से लंबित वेतन और पेंशन संशोधन के प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय के द्वारा मंजूरी दे दी गई है।इसे कर्मचारियों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी होगी और पेंशनर्स को भी फायदा होगा।

 

PSU सामान्य बीमा कंपनियों के लिए 14% की हुई वृद्धि 

 

सरकार के फैसला के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की चारों सामान्य बीमा कंपनियों के कर्मचारियों के वेतन में 14% की बढ़ोतरी कर दी गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि यह संशोधन 1 अगस्त 2022 से प्रभावित होगा मतलब साफ है कि कर्मचारियों को 2022 से लेकर अभी तक का एकमुस्त बकाया मिलेगा। इस निर्णय से 46322 वर्तमान कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।

 

RBI और नाबार्ड कर्मचारियों के वेतन में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी 

 

नाबार्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन वृद्धि ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है सरकार ने उनके वेतन में 20% की बढ़ोतरी की है। आरबीआई और नाबार्ड के पेंशन भोगियों की बहू प्रशिक्षित मांग को पूरा करते हुए उनके पेंशन और सैलरी में 10% की बढ़ोतरी हुई है।

 

वित्त मंत्रालय के इस फैसले से लाखों परिवारों को राहत मिलने वाला है। इससे सैलरी में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होगी जिससे कर्मचारियों को काफी फायदा होगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...