Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Mahila Rozgaar Yojana: केंद्र राज्य सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए इन योजनाओं को चलाया जा रहा है। बिहार सरकार के द्वारा भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। बिहार सरकार के द्वारा महिलाओं को खुद का बिजनेस स्टार्ट करने के लिए ₹10000 का लोन दिया गया और अब इन महिलाओं को ₹200000 दिए जाएंगे।
बिहार की महिलाओं के लिए शुरू हुई खास स्कीम
आप अगर बिहार की रहने वाली हैं और आपके अकाउंट में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के ₹10000 आए हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है।अब आपके अकाउंट में ₹200000 भी आएंगे।
महिला रोजगार योजना
योजना की शुरुआत में महिला को ₹10000 की राशि दी जाती है। सितंबर 2025 से महिलाओं के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। पहले चरण की सफलता के बाद सरकार ₹20000 की अतिरिक्त सहायता राशि देगी। इस चरण में शर्त यह है कि महिला को स्वयं की ओर से भी 5000 का अंशदान बिजनेस में लगाना होगा।
तीसरे चरण में सरकार के द्वारा ₹40000 की अतिरिक्त आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। इस स्तर पर लाभार्थी महिला को खुद के तरफ से 10000 का निवेश करना अनिवार्य है।
जब आपका व्यवसाय अच्छा हो जाएगा तब चौथे चरण में 80 हजार रुपए की बड़ी सहायता राशि जारी की जाती है। इस चरण के लिए महिला को ₹20000 का अंशदान बिजनेस में जोड़ना होता है। बिजनेस के अंतिम चरण में महिलाओं के अकाउंट में ₹60000 की राशि भेजी जाती है।इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को खुद का बिजनेस शुरू करना होता है।
