Hindi News / व्यवसाय / अब नहीं चलेगी मनमानी! 1 अप्रैल से बदल जाएगा टोल टैक्स से जुड़ा नियम, गाड़ी चालकों को मिलेगी ये सुविधाएं

अब नहीं चलेगी मनमानी! 1 अप्रैल से बदल जाएगा टोल टैक्स से जुड़ा नियम, गाड़ी चालकों को मिलेगी ये सुविधाएं

अब नहीं चलेगी मनमानी! 1 अप्रैल से बदल जाएगा टोल टैक्स से जुड़ा नियम, गाड़ी चालकों को मिलेगी ये सुविधाएं

New toll tax rule: 1 अप्रैल से टोल टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग टोल सिस्टम को पूरी तरह से डिजिटल बनाया जाएगा इसके लिए 1 अप्रैल 2026 से देश भर के राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर नगद लेनदेन पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। इसके बाद फास्ट टैग या फिर यूपीआई के जरिए भुगतान किया जाएगा।

कार्य क्षमता में सुधार उद्देश्य

इसका मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर विश्वसनीयता को बढ़ावा देना है और गाड़ी चालकों को राहत देना है। इस नए नियम को लागू करने के बाद टोल प्लाजा पर भीड़भाड़ कम हो जाएगी इसके साथ ही गाड़ी चालकों को भी काफी राहत मिलेगी।

98 फीसदी से ज्यादा फास्टैग का उपयोग

देश में अभी ज्यादातर लोग फास्टटैग का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जो लोग अभी फास्ट टैग या फिर यूपीआई के माध्यम से पेमेंट नहीं करते हैं उनके लिए ही यह नया नियम बनाया जा रहा है।

टोल लेनदेन का एक बड़ा हिस्सा वाहनों में लगे आरएफआईडी-सक्षम फास्टैग के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप से संसाधित किया जाता है, जिससे टोल प्लाजा पर निर्बाध और संपर्क रहित आवागमन संभव हो पाता है।

नए नियम के लागू होने के बाद टोल प्लाजा पर अधिक ट्रैफिक नहीं देखने को मिलेगी और आराम से लोग सफर कर पाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur