Archive Notice: This article was originally published on 10 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

PAN Card New Rule: आज के समय में पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। हर जगह पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। अब सरकार के द्वारा पैन कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया जाएगा। 1 अप्रैल से नया नियम लागू होने वाला है।

बदल जाएंगे पैन कार्ड से जुड़े नियम

केंद्र सरकार के नए आयकर नियम 2026 का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है और इस ड्राफ्ट के अनुसार किसी व्यक्ति के एक या एक से अधिक बैंक खातों में एक वृत्तीय वर्ष में टोटल 10 लाख या उससे अधिक नगद जमा या निकासी पर पैन कार्ड जरूरी होगा।

हॉस्पिटैलिटी और इवेंट मैनेजमेंट सेक्टर में भी इन नियमों का असर देखने को मिलेगा।होटल या रेस्टोरेंट का बिल या किसी रेस्टोरेंट का बिल ₹100000 से अधिक पेमेंट किया जाता है तो अब आपको पैन कार्ड दिखाना होगा।

फ्रॉड की घटना रोकने के लिए लिया गया फैसला

फ्रॉड की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। इन नियमों के लागू करने के बाद आधार कार्ड से होने वाली फ्रॉड की घटनाओं पर लगाम लग जाएगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...