Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Indian Railway rules: हमारे देश में बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना जितना आरामदायक होता है उतना ही कम खर्चीला होता है यही वजह है कि ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। रेलवे के द्वारा ट्रेन से सफर को लेकर कई तरह के नियम भी बनाए जाते हैं जिनका पालन करना हर हाल में जरूरी है वरना सफर के दौरान आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।
ट्रेन में सफर के दौरान इन नियमों का रखें विशेष ध्यान
रात को तेज आवाज में ना सुने गाना : ट्रेन में सफर के दौरान रात के समय आपको तेज आवाज में गाना नहीं सुनना है क्योंकि इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे ने इसको लेकर कड़ा नियम बनाया है।
रात को ना करें तेज आवाज में बात : रात के समय आपको तेज आवाज में फोन पर बात नहीं करनी है अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा।
रात के समय बंद रखे लाइट : रात के समय आपको लाइट बंद रखती है क्योंकि अगर आप लाइट बंद नहीं करेंगे तो साथ वाले लोगों को दिक्कत हो सकती है।
