Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Pm Kisan Yojana update: किसान भाई बेसब्री से पीएम किसान सम्मन निधि योजना के 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का इंतजार लंबा होता जा रहा है क्योंकि जनवरी का महीना बीत चुका है और फरवरी का महीना भी खत्म होने वाला है। ऐसे में किसान सोच रहे हैं कि कब उनके खाते में ₹2000 की राशि ट्रांसफर होगी।
किसानों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है क्योंकि किसान खेती किसानी से जुड़े काम का खर्च इस राशि से उठते हैं। सरकार के द्वारा अभी कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन जानकारों की माने तो होली के आसपास किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर हो जाएगी।
होली तक आ जाएगी 22वीं किस्त
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 24 फरवरी को किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की राशि ट्रांसफर हो सकती है हालांकि यह एक संभावित तारीख है। कृषि मंत्रालय ने इन दावो पर कोई मुहर नहीं लगाई है। अब देखना होगा कि कब तक कंफर्म डेट की घोषणा होती है।
इन लोगों को नहीं मिलेगा योजना की राशि
जिन लोगों ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया नहीं कराई है उन्हें पीएम किसान योजना की राशि नहीं दी जाएगी। सरकार के द्वारा पहले ही अपडेट दिया गया था कि जो लोग ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं किए हैं उन्हें योजना की राशि नहीं मिलेगी। आप अगर इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो फटाफट ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें।
