Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
RBI New Rule: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा बैंकों के माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज को बिना किसी गारंटी के लोन देने की सीमा को 10लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दिया गया है।
शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसकी घोषणा की और कहा कि छोटे उद्योगों को अधिक क्रेडिट की जरूरत है। इस अप्रैल के बाद MSME को दिए जाने वाले लोन पर आरबीआई के इस फैसले का असर दिखने वाला है।
क्रेडिट गारंटी पर ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज लोन लेने वाले आदमियों को गारंटी भी देगा और इस क्रेडिट की सुविधा को दूर दराज में स्थित छोटे उद्योग तक पहुंचाने की कोशिश भी की जाएगी।
1 फरवरी को पेश बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने MSME को क्रेडिट सुविधा बढ़ाने और उनके लिए एक अलग से 10 करोड रुपए का फंड बनाने की घोषणा भी की थी।
आम आदमी को मिलेगा लाभ
आम आदमी को सीधा इसका लाभ मिलेगा।अब लोन रिकवरी एजेंट आम आदमी से रिकवरी के दौरान किसी भी तरह की जोर जबरदस्ती नहीं कर पाएंगे। यह नियम आम आदमी के पक्ष में लिया गया है।
