Archive Notice: This article was originally published on 23 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
SBI New Rule: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में शामिल है। समय-समय पर बैंक के द्वारा कई नियमों में बदलाव किया जाता है। आप अगर एसबीआई ( State Bank of India ) के ग्राहक है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
15 फरवरी से एसबीआई के द्वारा एक जरूरी नियम में बदलाव किया जाएगा इसके बाद आपके जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा अपने इंटरमीडिएट पेमेंट सर्विस के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन के नियमों में संशोधन किया जाएगा।
अभी डिजिटल इंडिया का दौर है ऐसे में हम छोटी-छोटी पेमेंट के लिए IMPS का सहारा लेते हैं क्योंकि इससे तुरंत पैसा पहुंच जाता है। लेकिन जब बड़े अमाउंट को ट्रांसफर करना होता है तो इसके लिए जेब ढीली करनी पड़ती है। तो आईए जानते हैं एसबीआई के इस नियम में बदलाव का ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा…
15 फरवरी से बदलेगा नियम
15 फरवरी 2026 से एसबीआई इस नए नियम को प्रभावित करेगा। 14 फरवरी की रात तक आप पुराने नियमों के हिसाब से पैसे भेज सकते हैं लेकिन इसके बाद नए रेट्स लागू कर दिए जाएंगे।
अब कितना महंगा पड़ेगा ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर?
बैंक के द्वारा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए एक नई स्लैब की तैयारी की गई है और सबसे बड़ी बात है कि अगर आप ₹25000 तक की राशि भेजते हैं तो आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। 25000 से ऊपर की राशि भेजने के लिए आपको ₹2 प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा।
एक लाख से ₹200000 तक की राशि भेजने पर आपको ₹6 प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा। वहीं 2 लाख से ₹500000 भेजने पर ₹10 प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा।
अगर आप योनो एप का इस्तेमाल करते हैं या इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो दोनों तरह के डिजिटल चैनल पर इस नियम को लागू किया जाएगा। हालांकि आप चाहे तो बैंक जाकर पैसा भेज सकते हैं इसके लिए आपको किसी भी तरह का एक्स्ट्रा शुल्क नहीं देना होगा।
