Archive Notice: This article was originally published on 30 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

8th Pay Comission: लंबे समय से आठवीं वेतन आयोग का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आठवें वेतन आयोग से जुड़ी औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कर्मचारी संगठन पैनल के समक्ष अपनी मांग रखने की तैयारी में जुट गए हैं।

 

25 फरवरी को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। आठवें वेतन आयोग का कार्यालय दिल्ली में खुल चुका है। प्रमुख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों के प्रतिनिधि 25 फरवरी को दिल्ली में मिलने वाले हैं।

 

 25 फरवरी को होगी मीटिंग

 

 25 फरवरी को सुबह 10:30 से दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित 13सी में मीटिंग होने वाली है। इसमें जॉइंट कंसलटेटिव मशीनरी के राष्ट्रीय परिषद बैठेगी जो केंद्र के साथ बातचीत में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों का आधिकारिक रूप से प्रतिनिधित्व करती है।इस बैठक में केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगी निकाय के सचिव के साथ ही कई विभाग के प्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया गया है।

 

 केंद्रीय कर्मचारियों को होगा जबरदस्त फायदा

 आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को बंपर फायदा होने वाला है।केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। अब देखना होगा कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कब से बढ़ती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...