Archive Notice: This article was originally published on 17 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Dollar vs Rupee: आज फिर से भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर दिखाई दे रहा है। रुपया में लगातार तीन दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। रुपया लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 50 पैसे टूट कर 90.84 पर बंद हुआ। लगातार गिरावट का मुख्य कारण कच्चे तेल ठीक कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी निवेश को द्वारा लगातार पैसे निकालना है।

 आज रुपए में पिछले 2 महीने के तुलना में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। फॉरेक्स मार्केट से जुड़े जानकारों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में अनिश्चित और डॉलर की मजबूती के कारण FII ने भारतीय बाजार से पैसा निकालना शुरू कर दिया है।

 गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के बाद रुपए पर लगातार दबाव बढ़ने लगा है। भारत का घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है और डॉलर लगातार मजबूत होते जा रहा है।

जानकारों की माने तो आने वाले समय में भी भारतीय रुपया में गिरावट देखने को मिलती रहेगी। फिलहाल रुपया कमजोर ही बना रहेगा। अब देखना होगा कि आने वाले समय में रुपया कहां तक पहुंचता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...