Archive Notice: This article was originally published on 19 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

SBI New Rule: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा मनी ट्रांसफर के नियमों में और चार्ज में बड़ा बदलाव किया जाएगा। 15 फरवरी के बाद बड़े ट्रांजैक्शन पर आपको अधिक पैसा देना होगा। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 15 तारीख को कई नियमों में बदलाव करने वाला है जिसका सीधा असर ग्राहकों के जेब पर पड़ने वाला है।

 स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक माना जाता है और करोड़ों की संख्या में इसमें ग्राहकों के खाते भी हैं। अगर आपका खाता भी एसबीआई में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 15 फरवरी से ऑनलाइन पैसा भेजने की प्रक्रिया नहीं बदलेगी लेकिन अगर आप इंटरमीडिएट पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो आपके ऊपर नए नियमों का असर जरूर पड़ेगा।

 डिजिटल इंडिया के दौर में कई लोग छोटे-छोटे पेमेंट के लिए इंटरमीडिएट पेमेंट सर्विस का सहारा लेते हैं क्योंकि इससे तुरंत पैसा पहुंच जाता है लेकिन अब आप इस सर्विस के जरिए बड़ा अमाउंट ट्रांसफर करेंगे तो आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

14 फरवरी की आधी रात तक आप पुराने नियमों से पैसा भेज सकते हैं लेकिन 15 फरवरी को नया नियम लागू कर दिया जाएगा। नए नियमों के अनुसार अगर आप ₹25000 की राशि भेजते हैं तो आपको कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा लेकिन 25000 से ऊपर की राशि भेजने के लिए पैसा देना होगा।

 इंटरमीडिएट पेमेंट सर्विस के जरिए अगर आप 15 फरवरी के बाद ₹25000 से अधिक की राशि भेजते हैं तो आपको 25000 से अधिक राशि से लेकर ₹100000 तक की राशि भेजने पर ₹2 प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा और ₹100000 से अधिक राशि होगी तो पैसा और बढ़ जाएगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...