Archive Notice: This article was originally published on 15 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

UPI Wrong Payment Rules: यूपीआई आज के समय में हर व्यक्ति के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार के द्वारा डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है और ज्यादातर लोग ऑनलाइन पैसे ही भेजते हैं। हालांकि कई बार UPI से पेमेंट करना मुश्किलों का कारण भी बन जाता है। कई बार जल्दबाजी में गलत नंबर पर पैसे चले जाते हैं। ऐसे में परेशानी बढ़ जाती है।

अगर गलत नंबर पर बड़ा रकम चला जाता है तो ऐसे में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है हालांकि आप सूझबूझ से अपने पैसे वापस ले सकते हैं। तो आईए जानते हैं गलत जगह पर पैसा चला जाए तो क्या करना चाहिए।

बिना वक्त गवाए जल्द करें शिकायत

अगर आपने गलती से किसी और नंबर पर पेमेंट कर दिया है और आपके बोलने के बाद भी आपका पैसा वापस नहीं मिल रहा है तो बिना वक्त खराब किया आपको शिकायत करनी होगी। जितनी जल्दी शिकायत करेंगे आपका पैसा उतनी जल्दी आपको वापस मिल जाएगा।

आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं या फिर हेल्पलाइन पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। गलत ट्रांजैक्शन होने के 3 घंटे के अंदर आपको हर हाल में कंप्लेंट करना होगा।

अकाउंट कराएं फ्रिज

अगर गलती से गलत अकाउंट में पैसा चला गया है तो आप रिसीवर का अकाउंट फ्रीज कर दीजिए इससे वह आपका पैसा यूज़ नहीं कर पाएगा। अकाउंट क्रिएट करने के लिए आप 1930 पर कॉल कर सकते हैं।इसे पैसा मिलने का चांस बढ़ जाता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...