Archive Notice: This article was originally published on 6 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Vande Bharat new service: जब ट्रेन से लंबी दूरी का सफर तय करना होता है ऐसे में अगर मनपसंद खाना मिल जाए तो सफर और भी आसान और मजेदार हो जाता है। अब बंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को खास सुविधा मिलने वाली है। कोलकाता से कामाख्या की तरफ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में अब नॉनवेज खाना मिलेगा।
बंगाल और असम जैसे राज्यों को जोड़ने वाली इस ट्रेन में वहां के लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस साइड के लोग लंबे समय से खान की मांग कर रहे थे यही वजह है कि इसे देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है।
अब यात्रियों को मिलेगा गरमा गरम चिकन
इस नई सुविधा के अनुसार यात्रियों को सीट पर ही गरमा गरम चिकन और मटन मिलेगा। बंगाल और असम के लोग नॉनवेज खाना ज्यादा पसंद करते हैं जिसे देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है।
वंदे भारत ट्रेन में क्यों मिलेगा नॉनवेज ?
इंडियन रेलवे के द्वारा पूर्वी भारत और बंगाल के लोगों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए नॉनवेज परोसने का फैसला लिया गया है। इसके लिए आईआरसीटीसी के द्वारा अब मनपसंद नॉन वेज खाना परोसा जाएगा।
यात्रियों को पारंपरिक बंगाली और आसामी खाना भी परोसा जाएगा। आईआरसीटीसी के द्वारा लंबे समय से यात्रियों के मांग को देखते हुए नॉनवेज परोसने का फैसला लिया गया है।
नया ऑप्शन: चिकन आधारित नॉन-वेज मील.
मेनू थीम: असमिया और बंगाली क्षेत्रीय व्यंजन.
सर्विस पार्टनर: IRCTC
