Archive Notice: This article was originally published on 17 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

क्या है रेलवे की नई व्यवस्था?

रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार अब सुबह 5:00 से दोपहर 2:00 बजे की ट्रेन का फर्स्ट चार्ट एक दिन पहले रात को 8:00 बजे बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं दोपहर 2:00 बजे से रात 12:00 बजे और रात 12:00 से सुबह 5:00 के बीच चलने वाली ट्रेनों की फर्स्ट चार्ट कम से कम 10 घंटे पहले बनकर तैयार हो जाएगी। आपको बता दे की आपातकालीन कोटा फीडिंग हर हाल में 8 घंटे पहले होगी।

इंडियन रेलवे के द्वारा बनाए गए इस नियम के बाद टिकट में पारदर्शिता बढ़ जाएगी और यात्रियों को सही समय पर कंफर्म टिकट के बारे में जानकारी मिलेगी। टिकट कंफर्म होने की जानकारी सही तरीके से मिलने से यात्रियों को सफल के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

इंडियन रेलवे के द्वारा आपातकालीन और डिफेंस सहित अन्य कोटे में कंफर्म वर्थ के लिए आवेदन करने का समय भी बदल दिया गया है। जयपुर से देर रात 12 से सुबह 5 बजे तक जाने वाली ट्रेनों में एक दिन पहले सुबह 12 बजे तक, सुबह 5 से दोपहर 2 बजे तक जाने वाली ट्रेनों में एक दिन पहले दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 2:01 बजे से देर रात 12 बजे तक की ट्रेनों में एक दिन पहले शाम 4 बजे तक ही आपातकालीन (ईक्यू) कोटे के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...