चूरू, आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (एआरओ) झुंझुनूं की ओर से जून 2026 में आयोजित आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) में उत्तीर्ण पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता भर्ती रैली निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

सीकर और बीकानेर में होगी भर्ती रैली

एआरओ झुंझुनूं झुंझुनूं, चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए नोडल एजेंसी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों के लिए भर्ती रैली अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होगी।

अग्निवीर क्लर्क (ड्यूल कैटेगरी सहित) के लिए भर्ती रैली 11 से 13 अक्टूबर 2026 तक सीकर में आयोजित होगी।

वहीं अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर 10वीं पास और अग्निवीर 8वीं पास श्रेणियों के लिए भर्ती रैली 30 जनवरी 2027 से 22 फरवरी 2027 तक बीकानेर में आयोजित होगी।

joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

समस्त शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी निकालकर रैली स्थल पर साथ ले जाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सभी आवश्यक मूल दस्तावेज और प्रमाण पत्र भी साथ लेकर पहुंचना होगा।

रिपोर्टिंग समय और स्थान जरूर जांचें

अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र पर अंकित रिपोर्टिंग तिथि, समय और स्थान को ध्यानपूर्वक जांच लें। भर्ती रैली में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए अंतिम समय का इंतजार नहीं करने और प्रवेश पत्र पहले ही डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

एआरओ झुंझुनूं से यहां करें संपर्क

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एआरओ झुंझुनूं से संपर्क कर सकते हैं।

दूरभाष: 01592-250192, 01592-295614
ईमेल: arojhunjhunu@gmail.com

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...