रतनगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पर्यवेक्षक व जिला सचिव उमराव सारण तथा जिला संयुक्त सचिव रामनारायण रुलाणिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
तहसील कार्यकारिणी का पुनर्गठन
बैठक में सर्वसम्मति से तहसील कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
जिला उपाध्यक्ष पद पर मदनलाल जाखड़ तथा जिला कार्यकारिणी में बिरजूराम के निर्वाचन के बाद तहसील अध्यक्ष व सचिव पद रिक्त हो गए थे।
इन रिक्त पदों पर आम सहमति से
-
भादर भामू को तहसील अध्यक्ष
-
गोपीचंद खीचड़ को तहसील सचिव
निर्वाचित किया गया।
साथ ही संरक्षण मंडल में मदनलाल जाखड़ एवं खींवाराम ख्यालिया को शामिल किया गया।
किसानों की प्रमुख मांगें
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसान लंबे समय से गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। प्रमुख मांगों में
-
फसल बीमा क्लेम बिना कटौती जारी करने
-
रेंडम प्रणाली से क्रॉप कटिंग
-
मनरेगा को पुनः बहाल करने
-
एमएसपी को कानूनी गारंटी देने
-
बिजली व पानी की समस्याओं का स्थायी समाधान
शामिल हैं।
25 फरवरी को किसान महापंचायत
इन मांगों को लेकर 25 फरवरी को किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। किसान नेताओं ने दावा किया कि इसमें बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे और आंदोलन को मजबूती दी जाएगी।
कई किसान नेता रहे मौजूद
बैठक में रणजीत खोथ, मनीष जाखड़, ओमप्रकाश तालनिया, लेखराज बलारा, रामकिसन भामू, विजयपाल कड़वासरा, संजय कड़वासरा, गिरधारी घिंटाला, हनुमान मुहाल, मांगीलाल सहू, नानूराम बीरड़ा, महेन्द्र मेघवाल, लेखराम सहू, रामदान चारण, गोरख सिंह राजपूत, मोहन जांगू, हड़मान सीलू, मनफूल भामू, मनोज चारण, हेमजी खोत, रणजीत सेला, कालूराम नाई, छगन कालेर, जगदीश कूड़ी, राजू कालेर, लालजी बिजारणियां, रामूनाथ सिद्ध, भागीरथ सिंह राठौड़ सहित अनेक किसान नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
