रतनगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने लंबित मानदेय व विभिन्न मदों के भुगतान की मांग को लेकर बाल विकास परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। रतनगढ़ आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन (सीटू) की अध्यक्ष ममता पारीक के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बकाया राशि का जल्द भुगतान कराने की मांग की गई।

यूनियन की सचिव मुन्नी शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को मानदेय सहित विभिन्न मदों का भुगतान नियमित और पूर्ण रूप से नहीं मिल रहा है। इससे कर्मियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्ष 2024-25 और 2025-26 का मदवार विवरण मांगा

यूनियन ने विभाग से वर्ष 2024-25 और 2025-26 का मदवार स्टेटमेंट उपलब्ध करवाने की मांग की है। इसमें प्राप्त राशि, किए गए भुगतान और वर्तमान में बकाया राशि की स्पष्ट जानकारी देने की मांग रखी गई है।

यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि मदवार विवरण मिलने से लंबित भुगतान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और कर्मियों को उनके बकाये की जानकारी मिल सकेगी।

मानदेय समेत इन भुगतानों की मांग

ज्ञापन में कोरोना काल के दौरान घर-घर पोषण वितरण सहित किए गए कार्यों की लंबित राशि का भुगतान कराने की मांग की गई। इसके अलावा मकान किराया, बिजली बिल, PMMVY, CBE और अन्य इंसेंटिव एवं प्रोत्साहन राशि का पूर्ण भुगतान करने की मांग भी उठाई गई।

साथ ही जनवरी 2026 तक का समस्त लंबित मानदेय और अन्य बकाया राशि तत्काल जारी करने की मांग की गई है।

15 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

यूनियन ने विभाग से आगामी 15 दिनों के भीतर सभी लंबित भुगतानों का निस्तारण करने की मांग रखी है। ज्ञापन में कहा गया है कि निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं हुआ तो आंगनबाड़ी कर्मियों को आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

यूनियन ने इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराने की चेतावनी दी है।

बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कर्मी रहीं मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान सुमन दाधीच, सन्नू पारीक, रंजना चौमाल, मुक्ता सोनी, सरस्वती जाट, छोटू मेघवाल, कंचन चोटिया, पूजा प्रजापत, सुशीला चावरिया और ममता मेघवाल सहित अन्य आंगनबाड़ी कर्मी मौजूद रहीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...