सांडवा, चूरू। निकटवर्ती कस्बे बीदासर क्षेत्र के होनहार अभ्यर्थी बसंत कुमार सरस्वा ने राजस्थान डिप्टी जेलर परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित परीक्षा में बसंत कुमार ने पूरे प्रदेश में 11वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
भाटिया आश्रम के मार्गदर्शन में की तैयारी
बसंत कुमार ने भाटिया आश्रम, सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) के मार्गदर्शन में तैयारी की और परीक्षा में यह उपलब्धि हासिल की।
उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
बीदासर और प्रजापति परिवार में खुशी
बसंत कुमार सरस्वा की सफलता पर बीदासर के निवासियों और प्रजापति परिवार ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी सफलता की शुभकामनाएं दीं।






