बीदासर। सांडवा गांव में खेत पर बकरियां चराने गए 45 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए सुजानगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान दुर्गाराम पुत्र हीराराम मेघवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 14 सांडवा के रूप में हुई है।
शाम करीब 6 बजे अचानक बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार दुर्गाराम खेत में बकरियां चराने गया था। शाम करीब 6 बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।
परिजनों को जानकारी मिलने पर वे उसे तत्काल सुजानगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने दुर्गाराम को मृत घोषित कर दिया।
सांडवा अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
दुर्गाराम के शव को अगले दिन सुबह परिजन सांडवा अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर सांडवा पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच
मामले में मृतक के बड़े भाई ओमाराम मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत अचानक तबीयत खराब होने से हुई है। मौत के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस आवश्यक जांच कर रही है।






