छापर। शहरी निकाय चुनाव के तहत अध्यक्ष पद के निर्वाचन के बाद अब छापर नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया होगी। रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा के अनुसार मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।

उपाध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।

भाजपा-कांग्रेस से एक-एक प्रत्याशी

उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 16 की नव निर्वाचित पार्षद इन्द्रा पारीक ने नामांकन भरा है।

वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 8 के पार्षद ओमप्रकाश ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

ढाई से पांच बजे तक मतदान

रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार नामांकन वापसी के लिए दोपहर 2 बजे से ढाई बजे तक का समय निर्धारित है। इसके बाद आवश्यकता होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।

25 वार्डों वाली नगरपालिका

छापर नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं। उपलब्ध चुनावी परिणाम के अनुसार भाजपा को 12, कांग्रेस को 9 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 4 वार्डों में जीत मिली है।

अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की प्रेम सुखी निर्वाचित हुई थीं। अब नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...