चूरू। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव के दोनों चरणों में हुए मतदान के मतों की गणना 14 सितंबर 2026 को संबंधित नगर निकाय मुख्यालयों पर निर्धारित मतगणना केंद्रों में की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि सभी निकायों के लिए मतगणना टेबल, राउंड और केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने मतगणना को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राजगढ़ में 8 टेबल, 6 राउंड में होगी गिनती

राजगढ़ नगरपालिका की मतगणना राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के कमरा नंबर 07 में होगी। यहां 8 मतगणना टेबलों पर 6 राउंड में मतों की गिनती पूरी की जाएगी।

चूरू नगर परिषद में 14 टेबल, 8 राउंड

चूरू नगर परिषद की मतगणना पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चूरू के एक्टिविटी हॉल में होगी। यहां सबसे अधिक 14 मतगणना टेबल लगाई जाएंगी और मतों की गिनती 8 राउंड में पूरी होगी।

रतननगर में 5 टेबल पर 4 राउंड

रतननगर नगरपालिका की मतगणना श्री बृजलाल बुधिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रथम तल स्थित हॉल में होगी। यहां 5 टेबलों पर 4 राउंड में मतगणना करवाई जाएगी।

सुजानगढ़ में 10 टेबल पर 10 राउंड

सुजानगढ़ नगर परिषद की मतगणना मास्टर भंवरलाल मेघवाल राजकीय कन्या महाविद्यालय के कमरा नंबर 04 में होगी।

यहां 10 मतगणना टेबलों पर कुल 10 राउंड में मतों की गिनती की जाएगी।

छापर में 6 टेबल, 5 राउंड

छापर नगरपालिका की मतगणना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापर के हॉल में होगी। यहां 6 मतगणना टेबलों पर 5 राउंड में मतगणना संपन्न होगी।

सरदारशहर में 11 टेबल पर 9 राउंड

सरदारशहर नगर परिषद की मतगणना एसबीडी राजकीय महाविद्यालय सरदारशहर के कमरा नंबर 18 में होगी।

यहां 11 टेबलों पर 9 राउंड में मतों की गिनती की जाएगी।

तारानगर में 10 टेबल, 4 राउंड

तारानगर नगरपालिका की मतगणना मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर के कमरा नंबर 21 में होगी। यहां 10 टेबलों पर 4 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी।

साहवा में 7 टेबल पर 3 राउंड

साहवा नगरपालिका की मतगणना मोहनी देवी चाचाण राजकीय महाविद्यालय साहवा के कमरा नंबर 02 में होगी। यहां 7 मतगणना टेबलों पर 3 राउंड में मतों की गिनती होगी।

रतनगढ़ में 10 टेबल पर 7 राउंड

रतनगढ़ नगरपालिका की मतगणना श्रीमती केशरी देवी लोहिया राजकीय कन्या महाविद्यालय के कमरा नंबर 03 में होगी। यहां 10 टेबलों पर 7 राउंड में मतगणना की जाएगी।

राजलदेसर में 5 टेबल पर 7 राउंड

राजलदेसर नगरपालिका की मतगणना राजकीय महाविद्यालय राजलदेसर के कमरा नंबर 03 में होगी। यहां 5 टेबलों पर कुल 7 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी।

बीदासर में 6 टेबल पर 7 राउंड

बीदासर नगरपालिका की मतगणना ज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान बीदासर के कमरा नंबर 08 में होगी। यहां 6 मतगणना टेबलों पर 7 राउंड में मतगणना संपन्न होगी।

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के निर्देश

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इनमें मतगणना टेबल, कार्मिकों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य जरूरी इंतजाम शामिल हैं।

प्रशासन का लक्ष्य है कि 14 सितंबर को होने वाली मतगणना निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो तथा चुनाव परिणामों की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न आए।

एक नजर में

नगर निकायमतगणना केंद्रटेबलराउंड
राजगढ़राजकीय महाविद्यालय86
चूरूपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय148
रतननगरश्री बृजलाल बुधिया राजकीय बालिका उमावि54
सुजानगढ़मास्टर भंवरलाल मेघवाल राजकीय कन्या महाविद्यालय1010
छापरराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय65
सरदारशहरएसबीडी राजकीय महाविद्यालय119
तारानगरमां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय104
साहवामोहनी देवी चाचाण राजकीय महाविद्यालय73
रतनगढ़श्रीमती केशरी देवी लोहिया राजकीय कन्या महाविद्यालय107
राजलदेसरराजकीय महाविद्यालय57
बीदासरज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान67

चूरू में चुनाव परिणामों का इंतजार खत्म

दोनों चरणों में मतदान पूरा होने के बाद अब 14 सितंबर को मतगणना के साथ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। अलग-अलग राउंड में मतों की गिनती आगे बढ़ने के साथ वार्डवार रुझान और परिणाम सामने आएंगे।

चुनावी नतीजों के साथ ही जिले की नगर निकायों में किस दल या प्रत्याशी की स्थिति मजबूत रही, इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...