चूरू शहर के अग्रसेन नगर क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात उस समय हुई, जब परिवार गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर गया हुआ था।
शनिवार सुबह पड़ोसी सुशील महर्षि ने मकान का ताला टूटा देखा और इसकी सूचना मकान मालिक कमल कुमार बोथरा को दी। सूचना मिलते ही परिवार जयपुर से वापस चूरू पहुंचा।
अलमारियों के ताले भी तोड़े
पीड़ित ने सदर थाना पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और दोनों अलमारियों के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया।
यह सामान हुआ चोरी
रिपोर्ट के अनुसार चोर घर से—
- 1 सोने की चेन
- 2 सोने की नथ
- 3 जोड़ी सोने के टॉप्स
- 1 मंगलसूत्र
- 2 सोने की अंगूठियां
- 50 चांदी के सिक्के
- 1 चांदी का प्याला
- 10 बड़ी चांदी की पाजेब
- 73,134 रुपये नकद
चोरी कर फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






