चूरू में बाइक सीज होने पर पुलिस से भिड़े दो युवक, गिरफ्तार

चूरू। सदर थाना पुलिस ने अग्रसेन नगर क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।

बिना दस्तावेज मिली बाइक, पुलिस ने की सीज

सदर पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल राकेश कुमार पुलिस जाब्ते के साथ अग्रसेन नगर, ओम कॉलोनी और शिव कॉलोनी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान रामसरा की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक को रुकवाकर चालक से वाहन के दस्तावेज मांगे।

पुलिस के मुताबिक चालक कर्मवीर मीणा निवासी सांखू ने मौके पर बाइक के कागजात उपलब्ध नहीं होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर लिया।

बाइक सीज होने पर पुलिस से बहस का आरोप

बाइक सीज किए जाने के बाद चालक कर्मवीर मीणा और उसके साथ बाइक पर बैठे मुनेश मीणा निवासी श्रीकृष्णपुरा नाराज हो गए।

पुलिस का आरोप है कि दोनों युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते हुए अभद्र व्यवहार किया। पुलिस जाब्ते ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

धारा 170 बीएनएसएस में कार्रवाई

सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को शांति भंग और संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...