चूरू। भालेरी थाना क्षेत्र के गांव छाजूसर में खेत में पशुधन घुसने की बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के पांच लोगों पर कथित रूप से लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया।

हमले में कमला (27), भजनलाल (62), संतोष, महावीर और ओमनाथ घायल हुए हैं। सभी घायलों को चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

कहासुनी के बाद गाली-गलौज का आरोप

घायल कमला ने बताया कि खेत की सीव में पशुधन चले जाने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद मदननाथ और भींवनाथ ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

कमला के अनुसार, जब उसके पिता भजनलाल (62) ने इसका विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया।

लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला

आरोप है कि इसके बाद मदननाथ, भींवनाथ, लिछूनाथ, डल्लू नाथ, पवन नाथ और पोखर नाथ ने एक राय होकर भजनलाल पर हमला कर दिया।

हमले में लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है।

बीच-बचाव करने आए परिवार के लोग भी घायल

हमले के दौरान परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे। इस दौरान कमला की मां और उसके दो भाई भी चोटिल हो गए।

घटना में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का फिलहाल डीबी अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल चौकी पुलिस डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंची।

पुलिस ने घायलों से घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और हमले में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...