चूरू के रतननगर बाईपास पर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और जिला प्रभारी विधायक हाकम अली खान का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शॉल, साफा और मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में जिले के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन जमील चौहान ने किया।
जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया स्वागत
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज मेघवाल, विधायक पूसाराम गोदारा, प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू और रतननगर कांग्रेस अध्यक्ष असलम खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने नेताओं का स्वागत किया।
इस दौरान धर्मेंद्र बुडानिया, पायल सैनी, आदूराम न्यौल, रमजान खान, अबरार खान, शिव कुमार शर्मा, शेर खान मलकान, संजय भाटी, विमल शर्मा, मोहनलाल आर्य, गणेश लाटा, अजीज खान, सोहनलाल मेघवाल, जयचंद मेघवाल और आरिफ खान रिसालदार मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में नारायणन बालान, शाहरुख खान, जितेंद्र शर्मा, पार्षद इस्माइल भाटी, नोमान सैय्यद, विनोद सैनी, सुरेंद्र धनड़, शरीफ गोटी, मुकेश कुमार, मास्टर साबिर, योगेंद्र मीणा, सुरेश गहलोत, सलीम पीए और रमजान कुरैशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं का स्वागत करते हुए पार्टी संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।






