चूरू दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के अधिकारों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र एवं युवा संगठनों पर हुई पुलिस कार्रवाई तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को चूरू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और विरोध स्वरूप गिरफ्तारियां दीं।

शहर और देहात कांग्रेस ने संयुक्त रूप से किया प्रदर्शन

यह प्रदर्शन चूरू जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट और आपणी योजना के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर तथा देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर धान्धू ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

प्रदर्शन के दौरान पीसीसी सचिव रियाजत खां ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें उठाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनका कहना था कि सरकार को दमन के बजाय संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।

वहीं पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं की मांगों पर संसद में चर्चा कराने की आवश्यकता बताई।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान आशाराम सैनी, मोहम्मद हुसैन निर्बाण, धर्मेन्द्र बुडानिया, आदूराम न्यौल, रमजान खां, शिवकुमार शर्मा, सोहनलाल मेघवाल, असलम खां मोयल, रामप्रताप कांटिवाल, नारायण बालाण, विमल शर्मा, अली मोहम्मद भाटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...