चूरू। दूधवाखारा थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय साहिल घायल हो गया।
परिजनों के अनुसार, ब्रह्मनगर निवासी साहिल दूधवाखारा स्टेशन से बाइक लेकर गांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद साहिल सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट लगी।
परिजन निजी वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल साहिल को निजी वाहन से तत्काल चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने साहिल का इलाज शुरू किया।
प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती
डीबी अस्पताल में साहिल का प्राथमिक उपचार किया गया। पैर में लगी गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने आवश्यक जांचें करवाईं।
इसके बाद साहिल को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। हादसे की सूचना अस्पताल चौकी को भी दे दी गई है।
