चूरू शहर की पंखा रोड पर दरगाह के पास शनिवार दोपहर बिजली लाइन चेक करने के दौरान हादसा हुआ। वार्ड-10 निवासी 20 वर्षीय सलीम बिजली विभाग के ठेके पर टेक्नीशियन के रूप में काम करता है।

जानकारी के अनुसार सलीम बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन चेक कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ अचानक पास से गुजर रही चालू बिजली लाइन से छू गया।

करंट का तेज झटका लगने से सलीम ने संतुलन खो दिया और वह पोल से नीचे गिरकर घायल हो गया।

ठेकेदार ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ठेकेदार और अन्य लोगों ने तुरंत घायल टेक्नीशियन को संभाला। इसके बाद उसे निजी वाहन से राजकीय डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर सलीम के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

इलाज जारी, हालत खतरे से बाहर

अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में सलीम का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर और सामान्य बताई जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...