चूरू, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी प्रतिमा स्थल पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, नगर परिषद सभापति विनय गोयनका और एडीएम अर्पिता सोनी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।

सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया।

गांधीजी के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और त्याग का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश की स्वतंत्रता में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

राठौड़ ने कहा कि गांधीजी के सादगी, राष्ट्रभक्ति, सत्य और ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। उनके अनुसार, गांधीजी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।

अंतिम व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता देने का संदेश

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि गांधीजी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक समानता के आदर्शों को आचरण में उतारकर समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान दिया जाना चाहिए।

जनसेवा और पारदर्शिता को बताया सच्ची श्रद्धांजलि

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और जनसेवा के मूल्यों को समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने कहा कि गांधीजी ने महिलाओं, वंचित वर्गों और समाज के कमजोर तबकों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए प्रयास किए।

उन्होंने कहा कि गांधी जयंती स्वच्छता, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति संकल्पित होने का अवसर है।

रामधुन और गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति

कार्यक्रम में प्रभुसिंह सैनी, लक्ष्मी शर्मा, राजेंद्र चौबे और नीना भारती की टीम ने रामधुन और गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान का गायन किया गया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में एसजेईडी डीडी केके चन्द्रवंशी, डीईओ माध्यमिक सज्जन सैनी, तहसीलदार ताराचंद मीणा, कमल शर्मा, भास्कर शर्मा, मोहन गढ़वाल, विमला गढ़वाल, सुरेश सारस्वत, राकेश शर्मा, नीरज जांगिड़, धर्मेंद्र राकसिया, नरेंद्र कंवल, सत्तार खान, नगेंद्र सिंह, रामनिवास भुंवाल, रजत शर्मा, लिखमीचंद प्रजापत, भंवर गुर्जर, बाबू टेलर, जयप्रकाश प्रजापत, राजेश रक्षक, योगेश शर्मा, हरिराम चोपड़ा, बाबू पाटिल और विद्याधर महरिया सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...