चूरू। सर्राफ फाउंडेशन की ओर से भास्कर भवन में संचालित गीता क्लासेज में रविवार को सभापति विनय गोयनका ने शिरकत की। उन्होंने गीता क्लासेज की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विद्याधर शर्मा, महेश शर्मा, मेघराज बजाज, निरंजन देव आचार्य, जनार्दन आचार्य और संजय सिंघानिया ने माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहनाकर सभापति गोयनका का स्वागत किया। गीता क्लासेज की टीम ने प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया।

सेठ जयदयाल गोयनका की प्रतिमा लगाने की मांग

कार्यक्रम के दौरान चूरू में गीता प्रेस गोरखपुर के संस्थापक सेठ जयदयाल गोयनका की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी गई। सभापति विनय गोयनका ने इस संबंध में हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

मुरली मनोहर सराफ ने कहा कि चूरू की व्यवस्था और इस कार्य में वे तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम में महापुरुषों के जयकारे लगाए गए। इसके बाद पंचामृत, पांच श्लोक और नित्य नियम के साथ श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें और 15वें अध्याय का अध्ययन करवाया गया। सामूहिक संकीर्तन, भजन-गीत और हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ।

पांच श्लोक याद करने वाले बच्चों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सभापति विनय गोयनका ने पांच श्लोक याद करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इसके अलावा तृषा जांगिड़, रिद्धिमा जांगिड़, सिद्धि जांगिड़ और निहारिका सैनी का जन्मदिन भी मनाया गया।

कार्यक्रम में मोहित सिंघानिया, माधुरी शर्मा, दिव्या भाटी, दिव्या शर्मा, पूजा खंडेलवाल, रेनू बजाज, विजयलक्ष्मी शर्मा, ममता शर्मा, खुशी सैनी और राहुल शर्मा ने सहयोग किया।

सेठ जयदयाल गोयनका को बताया महत्वपूर्ण योगदानकर्ता

कार्यक्रम संयोजक संजय सिंघानिया ने कहा कि गीता प्रेस गोरखपुर के संस्थापक सेठ जयदयाल गोयनका ने सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि चूरू में उनकी प्रतिमा स्थापित करना उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...