चूरू/जयपुर। सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा-2018 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है।

एसओजी ने पेपर खरीदने के आरोप में चूरू जिले के बीदासर क्षेत्र निवासी मनीराम सारण को गिरफ्तार किया है। आरोपी कातर बड़ी गांव, थाना सांडवा का रहने वाला बताया गया है।

5 लाख रुपए में पेपर खरीदने का आरोप

जांच के दौरान एसओजी के सामने आया कि मनीराम सारण ने कथित तौर पर तुलछाराम कलेर गैंग से 5 लाख रुपए में प्रश्नपत्र खरीदा था।

आरोप है कि पेपर हासिल करने के बाद ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा में नकल करवाई गई।

6 जनवरी 2019 को हुई थी परीक्षा

सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा 6 जनवरी 2019 को आयोजित हुई थी।

परीक्षा के दौरान बीकानेर के एक परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था। इसके बाद पेपर लीक नेटवर्क की जांच एसओजी को सौंपी गई।

अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार

एसओजी की कार्रवाई में इस मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इनमें 7 आरोपी पेपर लीक गैंग से जुड़े बताए गए हैं, जबकि 6 महिला अभ्यर्थियों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

रिमांड पर पूछताछ जारी

मनीराम सारण की गिरफ्तारी के बाद एसओजी टीम उससे रिमांड पर गहन पूछताछ कर रही है।

जांच एजेंसी का फोकस पेपर लीक के जरिए लाभ लेने वाले अन्य अभ्यर्थियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने पर है।

एसओजी को पूछताछ के दौरान मामले में जुड़े अन्य लोगों और पेपर लीक नेटवर्क को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...