चूरू। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति ने शनिवार को सदर थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार महिला शनिवार को घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

नकदी और जेवर साथ ले जाने का आरोप

गुमशुदगी रिपोर्ट में पति ने आरोप लगाया है कि विवाहिता अपने साथ करीब 1.5 लाख रुपए नकद लेकर गई है।

इसके अलावा करीब 300 ग्राम चांदी के आभूषण भी साथ ले जाने की बात कही गई है। इनमें मंगलसूत्र, चैन, पायजेब और अंगूठी आदि शामिल बताए गए हैं।

मोबाइल फोन भी बंद

परिजनों के अनुसार विवाहिता अपना मोबाइल फोन भी साथ लेकर गई है, लेकिन फिलहाल उसका मोबाइल बंद आ रहा है।

परिजनों की ओर से अपने स्तर पर तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

ASI संजय कुमार को सौंपी जांच

सदर थाना पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी एएसआई संजय कुमार को सौंपी है। पुलिस महिला की तलाश के साथ उसके मोबाइल और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...