चूरू शहर के सुभाष चौक के पास मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोर पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते 8 से 10 लोगों ने उसका रास्ता रोककर जीआई (GI) पाइप से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को तुरंत निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

रास्ता रोककर हमला करने का आरोप

अस्पताल में मौजूद परिजनों के अनुसार, बच्चों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि जब किशोर बाइक से घर लौट रहा था, तभी सुभाष चौक के पास कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि आरिफ, यूसुफ सहित 8 से 10 लोगों ने उस पर जीआई पाइप से हमला किया, जिससे उसकी पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

घायल किशोर के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...