चूरू ग्रामीण क्षेत्र से अपने परिजनों से नाराज होकर घर से निकली 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची का चूरू पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। बच्ची पुरानी कलेक्ट्री के पास अकेली और सहमी हुई अवस्था में मिली।

गश्त के दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की टीम की नजर बच्ची पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर शांत किया और उससे बातचीत कर पूरी जानकारी ली।

बस में बैठकर पहुंची थी चूरू

पूछताछ में बच्ची ने बताया कि वह किसी बात से नाराज होकर अपने गांव से बस में बैठकर चूरू पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों का इंतजार

पुलिस के अनुसार, देर रात तक बच्ची के परिजन उसे लेने नहीं पहुंचे थे। संबंधित एजेंसियों की ओर से परिजनों से संपर्क करने और बच्ची को सुरक्षित उनके सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...