चूरू, राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को चूरू जिले में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हुई। नगर परिषद सुजानगढ़, चूरू और सरदारशहर के साथ जिले की आठ नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित नगर निकाय कार्यालयों में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कराई गई और निर्वाचन परिणाम घोषित किए गए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित उम्मीदवारों की जानकारी दी।

चूरू नगर परिषद में विनय कुमार निर्वाचित

चूरू नगर परिषद: बीजेपी के विनय कुमार अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए।

सुजानगढ़ नगर परिषद: बीजेपी के मदनलाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

सरदारशहर नगर परिषद: बीजेपी की अनिता वर्मा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं।

नगरपालिकाओं के परिणाम

राजगढ़ नगरपालिका: बीजेपी के राकेश पूनिया अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

रतननगर नगरपालिका: कांग्रेस की चंदा देवी अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

छापर नगरपालिका: बीजेपी के प्रेमसुखी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए।

तारानगर नगरपालिका: बीजेपी के हरिप्रसाद अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

साहवा नगरपालिका: कांग्रेस की विमला अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

रतनगढ़ नगरपालिका: बीजेपी के सुनील कुमार अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

राजलदेसर नगरपालिका: बीजेपी के गोपाल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

बीदासर नगरपालिका: बीजेपी की सुमन अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

11 निकायों में 8 बीजेपी, 3 कांग्रेस के अध्यक्ष

चूरू जिले के 11 नगर निकायों के घोषित परिणामों के अनुसार बीजेपी के 8 प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, जबकि कांग्रेस के 3 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद हासिल किया।

बीजेपी के निर्वाचित अध्यक्षों में चूरू से विनय कुमार, सुजानगढ़ से मदनलाल, सरदारशहर से अनिता वर्मा, राजगढ़ से राकेश पूनिया, छापर से प्रेमसुखी, तारानगर से हरिप्रसाद, रतनगढ़ से सुनील कुमार, राजलदेसर से गोपाल और बीदासर से सुमन शामिल हैं।

कांग्रेस की ओर से रतननगर में चंदा देवी और साहवा में विमला अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

22 सितंबर को उपाध्यक्ष पदों का चुनाव

नगर निकायों में उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार, 22 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

इस दिन सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी।

अभ्यर्थिता वापस लेने का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। आवश्यकता होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...