चूरू। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11 नगर निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई।

नगर परिषद सुजानगढ़, चूरू और सरदारशहर तथा नगरपालिका राजगढ़, रतननगर, छापर, तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर और बीदासर में संबंधित नगर निकाय कार्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद निर्वाचन परिणाम घोषित किए गए।

इन नगर निकायों में कौन बना उपाध्यक्ष?

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अर्पिता सोनी के अनुसार परिणाम इस प्रकार रहे

  • चूरू नगर परिषद: भाजपा के ओमप्रकाश निर्वाचित
  • सुजानगढ़ नगर परिषद: कांग्रेस की सोनिका शर्मा निर्वाचित
  • सरदारशहर नगर परिषद: निर्दलीय अफसाना बानो निर्वाचित
  • राजगढ़ नगरपालिका: भाजपा की अफरोज बानो निर्वाचित
  • छापर नगरपालिका: भाजपा की इंद्रा निर्वाचित
  • तारानगर नगरपालिका: भाजपा के जमरदीन निर्वाचित
  • रतनगढ़ नगरपालिका: भाजपा की सरिता निर्वाचित
  • राजलदेसर नगरपालिका: निर्दलीय पवन कुमार निर्वाचित

तीन नगर निकायों में निर्विरोध निर्वाचन

चूरू जिले की तीन नगर निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

  • बीदासर नगरपालिका: भाजपा के मन्नालाल निर्विरोध निर्वाचित
  • साहवा नगरपालिका: कांग्रेस के रोहिताश कुमार निर्विरोध निर्वाचित
  • रतननगर नगरपालिका: कांग्रेस के मकसूद खान निर्विरोध निर्वाचित

इस तरह इन तीनों निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।

11 निकायों में पूरी हुई निर्वाचन प्रक्रिया

नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पदों की निर्वाचन प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। सभी 11 नगर निकायों के उपाध्यक्ष पदों के परिणाम घोषित होने के साथ ही संबंधित निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...