चूरू, नगर निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रथम चरण के नगर निकायों के निर्वाचन के लिए ईवीएम कमिश्निंग कार्य किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कमिश्निंग स्थल पर पहुंचकर कार्य का पर्यवेक्षण किया। उन्होंने ईवीएम कमिश्निंग की पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी ली।

आयोग के प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। ईवीएम कमिश्निंग का कार्य पूरी सावधानी और स्पष्टता के साथ पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जानी जरूरी है। ईवीएम की जांच, आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया, सीलिंग और अन्य निर्धारित कार्यवाही को नियमानुसार पूरा किया जाए।

रिकॉर्ड संधारण पर भी दिया जोर

सुराणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम कमिश्निंग के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी प्रक्रियाओं और सुरक्षा मानकों की अक्षरशः पालना हो।

साथ ही निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक कार्यवाही का रिकॉर्ड निर्धारित प्रपत्रों में संधारित किया जाए। सभी आवश्यक प्रविष्टियां समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कमिश्निंग स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही प्रत्येक कार्यवाही करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा।

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सुजानगढ़ एडीएम संतोष कुमार मीना, सीईओ श्वेता कोचर, सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, राजगढ़ एसडीएम मनोज खेमादा, नरेंद्र सिंह राठौड़ और राजकुमार फगेड़िया सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...