चूरू जिले में प्रथम चरण के मतदान के दौरान राजगढ़ नगरपालिका में सबसे अधिक 77.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 36,481 मतदाताओं ने मतदान किया।

इसके बाद रतननगर नगरपालिका में 75.99 प्रतिशत और छापर नगरपालिका में 75.04 प्रतिशत मतदान हुआ।

चूरू नगरपरिषद में 72.81% मतदान

चूरू नगरपरिषद में शाम 6 बजे तक कुल 70,469 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 72.81% रहा।

वहीं, सुजानगढ़ नगरपरिषद में कुल 57,549 मतदान दर्ज हुआ और मतदान प्रतिशत 68.91% रहा।

निकायवार मतदान प्रतिशत

निकायकुल मतदानमतदान प्रतिशत
चूरू नगरपरिषद70,46972.81%
सुजानगढ़ नगरपरिषद57,54968.91%
राजगढ़ नगरपालिका36,48177.98%
रतननगर नगरपालिका8,31975.99%
छापर नगरपालिका13,18675.04%

पहले चरण में मतदान संपन्न

चूरू जिले में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत 9 सितंबर को चूरू, सुजानगढ़, राजगढ़, रतननगर और छापर में मतदान कराया गया।

शाम 6 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राजगढ़ में मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहा, जबकि सुजानगढ़ में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...