चूरू, राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को प्रथम चरण में चूरू और सुजानगढ़ नगर परिषद तथा राजगढ़, रतननगर और छापर नगरपालिका में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में निर्वाचन मशीनरी ने मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई। पांचों नगरीय निकायों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राजगढ़ में सबसे ज्यादा 78 प्रतिशत मतदान

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने बताया कि शाम 6 बजे तक पांचों नगरीय निकायों में कुल 1,86,465 मतदाताओं ने मतदान किया।

राजगढ़ नगरपालिका में सर्वाधिक 78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं रतननगर में 75.99 प्रतिशत और छापर में 75.04 प्रतिशत मतदान हुआ।

चूरू नगर परिषद में 72.81 प्रतिशत और सुजानगढ़ नगर परिषद में 69.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

निकायवार मतदान के आंकड़े

नगरीय निकायकुल मतदातामतदानमतदान प्रतिशत
चूरू नगर परिषद96,79070,46972.81%
सुजानगढ़ नगर परिषद83,51158,00069.45%
राजगढ़ नगरपालिका46,78236,49178.00%
रतननगर नगरपालिका10,9488,31975.99%
छापर नगरपालिका17,57113,18675.04%
कुल2,55,6021,86,46572.951%

मतदाताओं का जताया आभार

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान में सहयोग के लिए जिलेवासियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं की भागीदारी में निहित है। उन्होंने मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले मतदाताओं की सराहना की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान में भूमिका निभाने वाले निर्वाचन अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस एवं सुरक्षा बलों, मतदान दलों, बीएलओ, पर्यवेक्षकों और अन्य कार्मिकों का भी आभार व्यक्त किया।

दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान

नगर निकाय आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को होगा।

दूसरे चरण में सरदारशहर नगर परिषद तथा तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर और बीदासर नगरपालिका में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान कराया जाएगा।

मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। जिला प्रशासन ने संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...