चूरू, 10 सितंबर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले में दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

दूसरे चरण में नगरपरिषद सरदारशहर तथा नगरपालिका तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर और बीदासर में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

कलेक्टर ने मतदाताओं से की मतदान की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला हैं।

कलेक्टर ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है।

205 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

दूसरे चरण में जिले की छह नगरीय निकायों के कुल 225 वार्डों में मतदान होगा। इसके लिए कुल 280 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

  • सरदारशहर: 55 वार्ड, 89 मतदान केंद्र
  • तारानगर: 35 वार्ड, 36 मतदान केंद्र
  • साहवा: 20 वार्ड, 20 मतदान केंद्र
  • रतनगढ़: 45 वार्ड, 63 मतदान केंद्र
  • राजलदेसर: 35 वार्ड, 35 मतदान केंद्र
  • बीदासर: 35 वार्ड, 37 मतदान केंद्र

मतदान केंद्रों पर मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पेयजल, छाया, रैंप और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचने और आवश्यक पहचान दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।

बिना प्रलोभन और दबाव के करें मतदान

कलेक्टर सुराणा ने मतदाताओं से कहा कि वे बिना किसी प्रलोभन, दबाव या भेदभाव के अपने विवेक के अनुसार मतदान करें।

उन्होंने मतदाताओं से स्वयं मतदान करने के साथ-साथ परिवार, पड़ोसियों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।

उन्होंने विशेष रूप से युवा, महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...