चूरू। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार, 9 सितंबर को होगा। इस चरण में चूरू जिले के चूरू, सुजानगढ़, राजगढ़, रतननगर और छापर नगरीय निकायों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान से एक दिन पहले मंगलवार दोपहर केंद्रीय विद्यालय में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान स्थलों के लिए रवाना किया गया।

चूरू में 60 वार्ड, 106 बूथ

चूरू नगर परिषद में 60 वार्डों के लिए 106 मतदान बूथ बनाए गए हैं। वहीं सुजानगढ़ नगर परिषद में भी 60 वार्डों के लिए 85 बूथ निर्धारित किए गए हैं।

अन्य नगरीय निकायों में मतदान व्यवस्था इस प्रकार रहेगी—

नगरीय निकायवार्डमतदान बूथ
चूरू नगर परिषद60106
सुजानगढ़ नगर परिषद6085
राजगढ़ नगर पालिका4040
रतननगर नगर पालिका2020
छापर नगर पालिका2525
कुल205276

इस तरह पहले चरण में जिले के इन पांच नगरीय निकायों के 205 वार्डों में 276 मतदान बूथों पर वोटिंग होगी।

दूसरे चरण में इन निकायों में मतदान

चूरू जिले में निकाय चुनाव का दूसरा चरण 11 सितंबर को होगा। इसमें सरदारशहर, तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर और बीदासर नगरीय निकाय शामिल हैं।

पहले चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी के साथ प्रशासन की ओर से मतदान संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

आज बूथों पर पहुंच चुके मतदान दल

मंगलवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ उनके निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना किया गया। अब बुधवार को निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...