चूरू। नगर निकाय चुनाव-2026 के दूसरे चरण के तहत जिले में 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। इस चरण में एक नगरपरिषद और पांच नगरपालिकाओं समेत कुल 6 नगरीय निकायों में मतदान कराया जाएगा।

निर्वाचन तंत्र की ओर से मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

सरदारशहर में 55 वार्ड, 89 मतदान केंद्र

सरदारशहर नगरपरिषद के कुल 55 वार्डों के लिए 89 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

वहीं रतनगढ़ नगरपालिका के 45 वार्डों के लिए 63 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

इन नगरपालिकाओं में भी मतदान

तारानगर नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बीदासर नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए 37 केंद्र और राजलदेसर नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा साहवा नगरपालिका के 20 वार्डों में मतदान के लिए 20 मतदान केंद्रों पर मतदान दल तैनात रहेंगे।

संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था

निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रखा जाएगा

14 सितंबर को आएंगे चुनाव परिणाम

दूसरे चरण के मतदान के बाद 14 सितंबर 2026 को मतगणना होगी। संबंधित नगर निकाय मुख्यालयों पर ही मतगणना कराई जाएगी।

मतगणना पूरी होने के साथ ही सरदारशहर, रतनगढ़, तारानगर, बीदासर, राजलदेसर और साहवा में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...