चूरू जिले में रतनगढ़, सरदारशहर, तारानगर, बीदासर, राजलदेसर और साहवा में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को मतदान हो रहा है।
निर्वाचन विभाग की ओर से जारी सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार सभी छह निकायों में मतदाता लगातार मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं।
साहवा में सबसे ज्यादा मतदान
सुबह 10 बजे तक साहवा नगरपालिका में सबसे ज्यादा 35.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 4,340 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
इसके बाद तारानगर में 31.99 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां अब तक 9,307 वोट पड़े हैं।
अन्य निकायों में मतदान प्रतिशत
- राजलदेसर: 26.72% — 6,221 वोट
- सरदारशहर: 25.33% — 20,925 वोट
- रतनगढ़: 24.47% — 14,490 वोट
- बीदासर: 24.06% — 7,124 वोट
बीदासर में सबसे कम मतदान
सुबह 10 बजे तक बीदासर में सबसे कम 24.06 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। यहां 7,124 मतदाताओं ने वोट डाला है।
वहीं रतनगढ़ में 24.47 प्रतिशत, सरदारशहर में 25.33 प्रतिशत और राजलदेसर में 26.72 प्रतिशत मतदान हुआ है।






