चूरू। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर चूरू जिले में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले की 11 नगरीय निकायों के 430 वार्डों में अब कुल 1545 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी के अंतिम दिन सहित कुल 331 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली

1980 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए थे

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि संवीक्षा के बाद जिले की 11 नगरीय निकायों में सदस्य पद के लिए 1882 अभ्यर्थियों के 1980 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए थे। इनमें से 331 अभ्यर्थियों के नाम वापस लेने के बाद अब 1545 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

निकायवार कितने प्रत्याशी मैदान में

  • बीदासर: 111 प्रत्याशी
  • तारानगर: 97 प्रत्याशी
  • साहवा: 57 प्रत्याशी
  • रतननगर: 62 प्रत्याशी
  • रतनगढ़: 194 प्रत्याशी
  • राजलदेसर: 124 प्रत्याशी
  • राजगढ़: 226 प्रत्याशी
  • छापर: 78 प्रत्याशी
  • चूरू नगर परिषद: 201 प्रत्याशी
  • सुजानगढ़: 215 प्रत्याशी
  • सरदारशहर: 180 प्रत्याशी

सबसे ज्यादा नाम वापसी राजगढ़ में

नाम वापसी के आंकड़ों के अनुसार राजगढ़ में सबसे ज्यादा 56 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली। इसके बाद सुजानगढ़ में 51, चूरू में 49, रतनगढ़ में 32 और सरदारशहर में 33 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए।

निकायनाम वापस लेने वाले
बीदासर21
तारानगर23
साहवा8
चूरू49
रतननगर13
रतनगढ़32
राजलदेसर26
राजगढ़56
छापर19
सुजानगढ़51
सरदारशहर33
कुल331

बीदासर में एक प्रत्याशी निर्विरोध

बीदासर के वार्ड संख्या 15 में एक अभ्यर्थी निर्विरोध रहा है। नाम वापसी के बाद अब यहां चुनावी मुकाबले की तस्वीर भी स्पष्ट हो गई है।

4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 4 सितंबर 2026 को चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ जाएगा।

9 और 11 सितंबर को मतदान

चूरू जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 9 सितंबर और दूसरे चरण में 11 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

इसके बाद 14 सितंबर 2026 को मतगणना होगी और सभी निकायों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...